RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

11वें गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बजरे, एलएसएएम 25 (यार्ड 135) का प्रक्षेपण।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 सितंबर।11वें गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बजरे, एलएसएएम 25 (यार्ड 135) के प्रक्षेपण समारोह का 08 सितंबर 2025 को मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में आयोजन किया गया। प्रक्षेपण समारोह के मुख्य अतिथि रियर एडमिरल विशाल बिश्नोई, एसीडब्ल्यूपीएंडए थे।
11वें गोला-बारूद-सह-टारपीडो-सह-मिसाइल बजरे के निर्माण का अनुबंध एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के साथ 05 मार्च 21 को संपन्न हुआ। इन बजरों को शिपयार्ड द्वारा क्रमशः एक भारतीय पोत डिजाइन फर्म और भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। समुद्री कौशल के लिए इस मॉडल का परीक्षण नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल) विशाखापत्तनम में किया गया था। शिपयार्ड ने अब तक ग्यारह में से दस बजरे सफलतापूर्वक वितरित किए हैं और भारतीय नौसेना द्वारा अपने परिचालन विकास के लिए इनका प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है।
ये बजरे भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Related posts

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

भोजपुर:क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य : विशाल प्रशान्त

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश के आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा।

rktvnews

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वैश्विक लेनदेन को सुगम बनाने के लिए विदेशी मुद्रा सेवाओं और ईईएफसी खातों की शुरुआत की।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी के अध्यक्षता में आज पकरीबरावां प्रखंड के गुलनी गाॅव में मध्य विद्यालय के पास जन संवाद स्थापित किया गया।

rktvnews

Leave a Comment