RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : एसआरपी काॅलेज मे शिक्षक दिवस पर समारोह आयोजित।

एसआरपी कालेज मे शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 5 सितम्बर। पटना के बालकिशुनगंज स्थित एसआरपी कॉलेज मे देश के प्रथम उप राष्ट्रपति, द्वितीय राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद राय ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक माॅ के बाद हमारी पहली पाठशाला माने जाते हैं जो हमारे अंधेरे जीवन को उजाले की ओर ले जाने का काम करते हैं। शिक्षक हमें ज्ञान देने के साथ ही जीवन को जीने की कला के साथ-साथ भविष्य मे आने वाली चुनौतियों से लड़ने की कला सिखाते हैं। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य अजय कुमार ने कहा कि शिक्षक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारे जीवन मे गुरु का स्थान बहुत ऊँचा है। एक अच्छा शिक्षक वह है जो हमें कठिनाइयों से उबारता है, आत्मविश्वास दिलाता है और सफलता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने महाविद्यालय के सभी सदस्यों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामना दी। समारोह को संबोधित करते हुए वरीय शिक्षक लक्ष्मण कुमार ने कहा कि शिक्षक उस दीपक की तरह होते हैं जो हमें जीवन मे सही राह दिखाते हैं। शिक्षकों के बिना हम मूल्य, अनुशासन और ज्ञान नहीं सीख सकते। उन्होंने कहा कि मैं अपने जीवन में ऐसे विद्वान शिक्षकों को पाकर खुद को भाग्यशाली मानता हूँ। उन्होंने कहा कि हम लोग देश के प्रथम उप राष्ट्रपति, द्वितीय राष्ट्रपति, महान दार्शनिक तथा शिक्षाविद भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को तिरूटनी, तमिलनाडु मे हुआ था। उनकी मृत्यु 17 अप्रैल 1975 को हुई थी। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, महान दार्शनिक और प्रख्यात शिक्षाविद थे। वर्ष 1954 मे भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। उनका जन्मदिन 5 सितंबर देश मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। हम सभी डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अहम योगदान को याद करते हैं। उनका मानना था कि माता-पिता के अलावा शिक्षक ही विद्यार्थियों मे संस्कार की नींव रखकर राष्ट्र निर्माण मे अपना महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। इस अवसर पर डॉ रमाशंकर, पंकज कुमार, बबीता कुमारी, अर्चना सिन्हा, निशा रश्मि वर्मा, हरि शंकर कुमार, अजीत कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, शशि कुमार, मोहित कुमार, संजय कुमार, ढोलन कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे l

Related posts

रायपुर : किसान क्रेडिट कार्ड से लिया ऋण, दूध के व्यवसाय से बदली किस्मत।

rktvnews

गिरीडीह: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त, सभी संबंधित अधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन जैसे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं:रमेश घोलप

rktvnews

विश्व धरोहर युवा पेशेवर फोरम 2024 का उद्घाटन।

rktvnews

नवादा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. ने डिस्पैच सेंटर का किया भ्रमण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान।

rktvnews

Leave a Comment