RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार) 05 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने कहा कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की तालीम पूरे मानव समाज की तरक्की और भलाई के लिए थी। उनका पैगाम प्रेम, सहिष्णुता, शांति एवं विश्व बंधुत्व का था।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से पारस्परिक सौहार्द्र, आपसी प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाने का आह्वान किया।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

पटना: बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय द्वारा ‘अभिलेखों में 1857 ई० का विद्रोह और बिहार “विषय पर अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, एवीएसएम, एनएम ने नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला।

rktvnews

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर आयोजित हुआ होली मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन- 2024

rktvnews

रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र व साथ लगते राजस्थान के जिला के अधिकारियों के साथ डीसी मोनिका गुप्ता ने की वीसी

rktvnews

Leave a Comment