RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सुश्री सुमन शर्मा, आईआरएस (आईटी:1990) ने आज संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

RKTV NEWS/25 मई।सुश्री सुमन शर्मा, आईआरएस (आईटी:1990) ने आज यूपीएससी के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ. मनोज सोनी ने उन्हें शपथ दिलाई।
भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) 1990 बैच के एक अधिकारी के रूप में सुश्री सुमन शर्मा नें अपने 30 से अधिक वर्षों के शानदार करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है, और अंतरराष्ट्रीय कराधान, स्थानांतरण मूल्य निर्धारण, निर्यात प्रोत्साहन योजनाएं और विद्युत व्यापार करार आदि विषयों के साथ निकटता से जुड़ी रही हैं। सुश्री शर्मा को आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग में काम करते हुए “अवार्ड फॉर द बेस्ट सर्च” का पुरस्कार दिया गया था। विदेश व्यापार के अतिरिक्त महा निदेशक, सीएलए, नई दिल्ली, के रूप में उन्होंने उत्तरी क्षेत्र में स्थित सभी निर्यातकों के लिए निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं को सँभाला।
सुश्री शर्मा ने ड्यूक यूनिवर्सिटी, नॉर्थ कैरोलिना, यूएसए में बजट पूर्वानुमान पर मिड करियर कोर्स और एमडीआई गुरुग्राम, आईआईएम, बैंगलोर और आईबीएफडी एम्स्टर्डम, नीदरलैंड में प्रबंधन पाठ्यक्रम में भी भाग लिया है।
वर्तमान में सुश्री सुमन शर्मा प्रबंध निदेशक सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) के पद पर कार्यरत थीं। एसईसीआई के प्रबंध निदेशक के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी ने अपने राजस्व और मुनाफ़े में महत्वपूर्ण वृद्धि हासिल की। इनके कार्यकाल के दौरान कंपनी ने ‘मिनी रत्न’ का दर्जा भी प्राप्त किया। सुश्री शर्मा को नीतिगत सुधारों से संबंधित विभिन्न बोर्डों और समितियों के सदस्य/अध्यक्ष के रूप में भी नामित किया है।

Related posts

सिवान:जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेंले का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ.यादव का स्टेट हैंगर भोपाल पर भव्य स्वागत।

rktvnews

पटना: डीएम ने पदाधिकारियों को परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

rktvnews

नीट 2023 में सफलता के लिए एमडीजे पब्लिक स्कूल के छात्र राहुल कुमार को विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक।

rktvnews

जयपुर:एक बार फिर आईआईटी मद्रास एनआईआरएफ रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ; लगातार एक दशक से उत्कृष्ट होने का इतिहास रचा।

rktvnews

Leave a Comment