RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:सुनकर लिखने की सुंदर कला है ‘श्रुतलेख’, होती है ध्यान और मेधा की परख : किरण सिंह

हिन्दी पखवारा के अंतर्गत साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई विद्यार्थियों की श्रुतलेख-प्रतियोगिता।

आज आयोजित होगी व्याख्यान प्रतियोगिता, पुस्तक चौदस मेले में पचास प्रतिशत की छूट, बढ़ रही भींड़।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)02 सितम्बर। हिन्दी पखवारा के अंतर्गत मंगलवार को, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में, विद्यार्थियों के लिए ‘श्रुतलेख-प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ लेखिका किरण सिंह ने कहा कि ‘श्रुतलेख’, सुनकर लिखने की सुंदर कला है। इससे मेधा, एकाग्रता और श्रवण-क्षमता की भी परख होती है। इसमें वाचक को भी सावधान रहना होता है। उच्चारण-दोष से अनेक भूलें हो सकती हैं।
प्रतियोगिता में 8 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी सम्मिलित किए गए थे। सम्मेलन के साहित्यमंत्री भगवती प्रसाद द्विवेदी ने अपनी पुस्तक ‘सचित्र राम कथा’ की कहानी ‘होनहार वीरवान’ के अंश का वाचन किया, जिसे सुन कर विद्यार्थियों ने लेखन किया।
इस अवसर पर सम्मेलन की उपाध्यक्ष डा मधु वर्मा, प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक ईं अशोक कुमार, बाँके बिहारी साव, कृष्णरंजन सिंह, प्रेमलता सिंह राजपुत,डा पूनम आनन्द, प्रवीर कुमार पंकज, इन्दुभूषण सहाय, प्रशंसा दीवान, डा विजय कुमार सिन्हा, निर्मला सिंह समेत विद्यार्थियों के अभिभावक और शिक्षक गण उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में ‘किलकारी बिहार’, बाल भवन, सैदपुर, पटना, ‘प्रभु तारा उच्च विद्यालय, गुलज़ार बाग, शिवम् कौंवेंट, न्यू बाइपास रोड,पटना,दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना, कार्मेल हाई स्कूल, बेली रोड, पटना के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन में लगाए गए ‘पुस्तक चौदस मेले के विभिन्न दीर्घाओं से विद्यार्थियों और अभिभावकों ने पुस्तकों की भी ख़रीद की। पुस्तक मेले में ‘राष्ट्रीय पुस्तक न्यास’ और बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन समेत विभिन्न प्रकाशकों की पुस्तकें 10 से 50प्रतिशत तक की छूट पर मिल रही हैं ।
पखवारा के तीसरे दिन बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान प्रतियोगिता आयोजित है। प्रतियोगिताओं प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश; एक हज़ार एक सौ रूपए, सात सौ रूपए तथा पाँच सौ रूपए के साथ पदक और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्राप्त होंगे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने कुवैत में आग लगने की घटना में बिहार के 02 लोगों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक में तीन प्रकरणों की हुई सुनवाई, तीनों कैदियों की पैरोल मंजूर।

rktvnews

एयर मार्शल नागेश कपूर ने भारतीय वायु सेना उपाध्यक्ष का पदभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के अग्नि पीङितों के बीच चेक वितरित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी का किया गया उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन!दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

विलुप्ति की कगार पर ओडिशा का ‘पाला’ लोकनाट्य : भक्ति से जन-जागरण तक की विरासत।

rktvnews

Leave a Comment