RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

वीकेएसयू की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न!रासेयो के सदस्य देश की एकता, समरसता और सहयोग के लिए सदैव समर्पित है:कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 मई। आज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक बरसों बाद संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति पूर्व कुलसचिव डाक्टर धीरेन्द्र सिंह, वर्तमान कुलसचिव डाक्टर रणविजय कुमार, डाक्टर प्रसुन्जय कुमार सिन्हा एवं विकास चन्द्र ने किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सह मुख्य वक्ता पूर्व समन्वयक डाक्टर सिन्हा ने रा से यो के उद्देश्यों कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की। इन्होंने बताया कि इसने कई अच्छे नागरिकों के व्यक्तित्व का निर्माण किया है तथा अनेक युवा राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर तथा देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से भी पुरस्कृत हुए हैं। अनेक युवा 15 अगस्त और 26 जनवरी को परेड में भी सम्मिलित हुए हैं। कुलपति प्रो शैलेंद्र चतुर्वेदी ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्य विविधता से भरा है। इसका कार्य समाज को जागरूक करना ही नहीं, उसमें समरसता प्रदान कर उसे आगे भी बढ़ाना है। कुलसचिव डाक्टर रणविजय कुमार ने सभी नये कार्यक्रम पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आगे आने की राय दी। पदाधिकारियों ने सभा को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. सभी प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों ने बड़े ही अच्छे ढंग से किया. समन्वयक विकास चन्द्र ने कहा कि यथाशीघ्र सी एन एस खाता स्टेट बैंक में खोल लें. बिना इसके केन्द्रीय अनुदान नहीं मिलेगा जो अब बाईस हजार पांच सौ से बढ़कर सैंतीस हजार पांच सौ सौ रुपये अलग अलग हो गया है. अर्थात ऐसा खाता नहीं रहने पर महाविद्यालय को प्रतिवर्ष कु पच्चहतार हजार रुपयों से सलाना वंचित होना पड़ेगा. इस कार्यक्रम में एक और वरीय कार्यक्रम पदाधिकारी डाक्टर शिव परसन सिंह ने भी अपने सम्बोधन से सभी का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम के सफल बनाने में संजय वैभव एवं बीरबल का मह्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

मध्यप्रदेश:सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केन्द्र बनकर उभरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ में 34,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास पहलों का उद्घाटन,लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

राजस्थान:डीजीपी ने 05 साल की बच्ची को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ाने वाले हैड कॉन्स्टेबल हरिराम व कांस्टेबल मुनेश को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:मोदी है तो सब मुमकिन है,दिल्ली तो अभी झांकी है,बिहार अभी बाकी है:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

आरा जंक्शन पर हो राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर:समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, बीडीओ “मॉडल टोला विकसित का प्रस्ताव भेजे।

rktvnews

Leave a Comment