RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

चतरा:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चतरा में जिला स्तरीय ग्रामीण, स्वदेशी एवं इनडोर खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)30 अगस्त।राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय चतरा द्वारा पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेलकूद विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी खेल प्रतियोगिता 2025 तथा इनडोर गेम्स का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम एवं इंडोर स्टेडियम, चतरा में सम्पन्न हुई, जिसमें जिले के सैकड़ों खिलाड़ी शामिल हुए और विभिन्न खेलों में अपने कौशल एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भारा दौड़ में पुरुष वर्ग में चतरा प्रखंड के अनुज कुमार ने प्रथम और कैलाश भुइयां प्रखंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं महिला वर्ग में चतरा प्रखंड की पूनम टोपो प्रथम तथा सिमरिया प्रखंड की प्रियका कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त की। गुलेल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पत्थलगड्डा प्रखंड क्षेत्र के राजू कुमार भोक्ता ने प्रथम और कुंदा प्रखंड के सुचित कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में सिमरिया प्रखंड की चंचला कुमारी विजेता और प्रियंका कुमारी उपविजेता बनीं। इसी प्रकार मटका दौड़ में पुरुष वर्ग में चतरा प्रखंड के अभिषेक कुमार ठाकुर प्रथम स्थान पर रहे। महिला वर्ग में चतरा प्रखंड के सुशीला कच्छप ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम और चतरा प्रखंड कि पूनम टोप्पो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इंडोर खेलों में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब अंबुज कुमार तथा महिला वर्ग का खिताब प्रगति कुमारी ने अपने नाम किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल समाचार लिखे जाने तक जारी था। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया सेंटर की टीम विजेता रही जबकि एसी हॉस्टल चतरा की टीम उपविजेता बनी।
इस अवसर पर विकास कुमार, केशरी जमालुद्दीन, संजीत मिश्रा, हेलाल अख्तर, सूरज कुमार, सौरभ कुमार, बैजनाथ पवन, कोच गौरव, प्रशांत एवं रेफरीगण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इसके अतिरिक्त शारीरिक शिक्षक अबोध राम, मुकेश कुमार, प्रियंका कुमारी, खेलो इंडिया सेंटर के कोच बासुदेव उरांव, जिला पर्यटन विशेषज्ञ अंकित कुमार, प्रधान लिपिक शिव कुमार शाहू तथा जिला खेल कार्यालय के सभी कर्मियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
जिला स्तरीय यह प्रतियोगिता न केवल युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और लगन को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनी, बल्कि स्वदेशी एवं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच भी प्रदान किया। इस आयोजन ने स्थानीय खेल संस्कृति को जीवंत रखने और नई पीढ़ी को खेल भावना से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Related posts

कुंवर सिंह स्मारक समिति के महासचिव सरफराज अहमद खां ने बैठक हेतु जिलाधिकारी को लिखा पत्र।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर(एन०सी0सी0) की प्रशिक्षण एकेडमी का शिलान्यास किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश में छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में।

rktvnews

भोजपुर:अलका सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment