RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)26 अगस्त।जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी, श्रीकांत या विस्पुते ने जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए करीब दर्जनों लोगों की शिकायतों और समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, मईया समान योजना से जुड़ी समस्याएं, दिव्यागजन हेतु ट्राई-साइकिल की मांग, भूमि विवाद, दाखिल खारिज, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, भू अर्जन, पेयजल, अबुआ आवास योजना, शिक्षा विभाग व विद्यालय संचालन से संबंधित मुद्दे, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं अन्य व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आई। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याएं सहजता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी गंभीर।

rktvnews

इस्लामिक सेंटर की गरिमा को बनाए रखना ज़रूरी: सिराज कुरैशी

rktvnews

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा बजट 2026?

rktvnews

वैशाली:प्रारूप निर्वाचन सूची के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों की समीक्षा की गई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राष्ट्रीय कायस्थ समागम लखनऊ ने दिया कायस्थ एकता का परिचय।

rktvnews

Leave a Comment