RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला परिषद की बैठक में मीना कुमारी की दहाड़।

बरूणा-ननउर सडक निर्माण व सहार में सोन नदी मे कटाव रोधी कार्य कराने को लेकर जिप की बैठक मे गरजी जिप सदस्या मीना कुमारी।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 22 अगस्त। आज जिला परिषद की साधारण बैठक मे सहार-पूर्वी की जिला पार्षद मीना कुमारी द्वारा अगियांव प्रखंड के अत्यंत जर्जर हालत मे लगभग चार किलोमीटर लम्बी बरूणा-ननउर सडक के निर्माण तथा सहार प्रखंड के सहार मुख्यालय स्थित अबगीला से सहार तक की पूर्व में की गई कटाव रोधी कार्य की मरम्मत के साथ विस्तार किये जाने की मांग को लेकर सदन मे गहमागहमी बनी रही ।जिसपर जिप अध्यक्ष आशा देवी के साथ-साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह ने जिप सदस्या मीना कुमारी को आश्वस्त किया कि आपकी मागें जायज है जिसपर निश्चित रूप कार्य कराए जायेंगे ।बताते चले कि गत 18 अगस्त को बरूणा-ननउर सडक निर्माण की मांग को लेकर आरा-अरवल मार्ग को लगभग 15 घंटे तक जनसुराज पार्टी के प्रांतीय नेता घनश्याम राय के नेतृत्व मे सडक जाम कर राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए आंदोलन का बिगुल फूका किया गया था। उसके बाद जिला प्रशासन का जमीन से तलवा खिसकने लगा था तब जाकर रात 10 बजे ए एस पी के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन ने जाम छुडवाया था ।

Related posts

डेंगू के मामलों एवं रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

हनुमानगढ़:स्वीप गतिविधियों अंतर्गत निर्वाचन विभाग के विभिन्न एप्लीकेशन को लेकर हुई कार्यशाला

rktvnews

भोजपुर:पांच मुख और पांच प्रमुख स्वरूप से प्रपंच का संरक्षण करते हैं भगवान शिव : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बिहार:नीतीश कुमार और बिहार की सियासत: गिद्धों के बीच एक जिंदा हकीकत।

rktvnews

चतरा:प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा हेतु उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना यूनिवर्सिटी वार्षिक खेल का दूसरा दिन।

rktvnews

Leave a Comment