RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:भारी वर्षा के बीच उपायुक्त कीर्तिश्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)22 अगस्त।उपायुक्त कीर्तिश्री ने आज भारी वर्षा के बीच गिद्धौर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हालिया वर्षा से विद्यालय परिसर को हुए नुकसान तथा परिसर में जलजमाव की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में यह जानकारी मिली कि समीपवर्ती रामसागर तालाब से पानी घुस जाने के कारण कठिनाई हो रही है। इस पर उपायुक्त ने वार्डन को सतर्क रहने तथा अलर्ट मोड में रहकर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल जिला प्रशासन से संपर्क किया जाए।
उपायुक्त कीर्तिश्री ने विद्यालय परिसर के उत्तरी भाग की चारदीवारी को वर्षा के पश्चात और अधिक मजबूत करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अतिरिक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी को पूरे प्रखंड क्षेत्र में वर्षा से हुई क्षति का आकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया।
गिद्धौर से निरीक्षण कर लौटने के क्रम में उपायुक्त ने चतरा सदर प्रखंड स्थित रामटुंडा पुल की स्थिति का भी जायजा लिया एवं कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करें, ताकि भारी बारिश के कारण आमजन को होने वाली समस्याओं का तत्परता से समाधान हो सके तथा संभावित क्षति का सही आकलन कर त्वरित राहत सुनिश्चित की जा सके।
उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को शीघ्र सहायता मिले और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में प्रशासन तत्काल उपलब्ध हो।
अंत में जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील किया है कि भारी वर्षा के दौरान नदी, डैम तथा अन्य जलस्रोतों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं, सतर्क रहें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता को ले अभियान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने इंजीनियर्स दिवस पर सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री से वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर छात्र शौर्य ने की भेंट,मुख्यमंत्री ने लगाया गले।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 मई 25

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment