RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार के राज्यपाल से कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौहार्द्र मुलाकात।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के संबंध में हुई विस्तृत चर्चा।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 20 अगस्त। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से सौहार्द्र मुलाकात की। तकरीबन आधे घंटे तक हुई चर्चा के दौरान राज्यपाल ने एशिया के एकमात्र संगीत विश्वविद्यालय के बारे में जानने की जिज्ञासा व्यक्त की, जिसके बाद कुलपति डॉ. शर्मा ने विश्वविद्यालय की कला एवं संस्कृति के संबंध में उनको विस्तृत जानकारी प्रदान की। अपना सामान्य परिचय देते हुए कुलपति डॉ. शर्मा ने बताया कि वे 20 से 25 देशों में सितार वादन एवं शास्त्रीय संगीत को लेकर भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके द्वारा कई पुस्तकें भी लिखी गई हैं, जिनका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य लोगों का इलाज भी कर चुकी हैं। जेल के बंदियों को भी म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से सही दिशा में ले जाने का काम उन्होंने किया है।

कुलपति डॉ. शर्मा को पद्म अवॉर्ड के लिए आवेदन करने राज्यपाल ने इच्छा व्यक्त की

चर्चा के दौरान कुलपति डॉ. शर्मा द्वारा किताब लेखन को लेकर राज्यपाल ने हर्ष व्यक्त किया। उनकी डी.लिट. उपाधि सहित अन्य उपलब्धियों को लेकर राज्यपाल ने कुलपति को पद्म अवॉर्ड के लिए आवेदन करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि पद्म अवॉर्ड के लिए वे स्वयं कुलपति डॉ. शर्मा के लिए नामांकन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वे समय निकालकर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और यहां की कला एवं संस्कृति से अवगत होंगे।

Related posts

पीयूष गोयल ने इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) की तीसरी वैयक्तिक मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

rktvnews

झारखण्ड:तीन दिवसीय पूर्वी क्षेत्र किसान मेले का आज हुआ समारोहपूर्वक समापन।

rktvnews

भोजपुर:तरारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा स्पेशल कैंप का किया गया आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:अमेरिका के उपराष्ट्रपति की जयपुर यात्रा,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमेर किले में किया अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत।

rktvnews

प्रधानमंत्री 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए ‘पीएम विश्वकर्मा’ का शुभारंभ करेंगे।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment