RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)19 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल का स्थल निरीक्षण कर मेट्रो रेल के डिब्बे, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पावर ग्रीड आदि का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल परिसर में ही मेट्रो रेल का ठहराव, रखरखाव एवं साफ-सफाई होगा। यहां बने प्रशासनिक भवन से मेट्रो रेल के सुचारू परिचालन का प्रबंधन कार्य किया जायेगा।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जीरोमाईल मेट्रो स्टेशन का भी जायजा लिया एवं वहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की अधिकारियों से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य को लेकर हम लगातार निरीक्षण करते रहे हैं ताकि निर्माण बेहतर ढंग से हो। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इसको लेकर हमने लगातार अधिकारियों को निर्देश दिया है।
इस अवसर पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह सहित पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर पूर्ण विधि-विधान के साथ हवन कर माँ भगवती की पूजा-अर्चना की।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने आम मतदाताओं से विशेष कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की।

rktvnews

इमाम मो. फिरोज की बर्बर पिटाई पुलिस के भाजपाकरण के खतरनाक संकेत : इंसाफ मंच

rktvnews

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र।

rktvnews

चतरा:डीडीसी व एसी ने देर रात नगर परिषद के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब, असहाय, वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण किया।

rktvnews

Leave a Comment