RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: डीडीसी ने NLM टीम संग जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/देवघर( झारखंड )19 अगस्त।उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा NLM (National Level Monitors) टीम के साथ जिला के विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर, करौं एवं सोनारायठाड़ी के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि NLM टीम द्वारा 19 से 29 अगस्त.2025 तक तीन प्रखंडों के कुल 8 पंचायत में विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), डी ए वाई -एन आर एल एम डीडीयू -जी के वाई, विभिन्न पेंशन योजनाओं, प्रधानमंत्री ग्रामीण सिंचाई योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, RSETI आदि का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही निरिक्षण के दौरान प्रखंड सोनारायठाड़ी में ग्राम पंचायत कुसुमथर, माहपुर एवं ठाड़ीलपरा
देवघर में ग्राम पंचायत बसवरिया एवं पिछड़ीबाद तथा प्रखंड करौ में टेकरा, सिरसा एवं बदिया ग्राम पंचायतों में भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किया गया।साथ ही पंचायत के सभी क्षेत्रीय कमी जैसे पंचायत सेवक रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (आवास /पंचायत) के साथ साथ संबंधित पंचायत के मुखिया को भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहकर एन एल एम टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी करौ एवं सोनारायठाड़ी, RSETI देवघर के निदेशक, जिला क़ृषि पदाधिकारी, देवघर, कार्यपालक अभियंता, REO, DPM JSLPS, विभिन्न प्रखंडो के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, जिला स्तरीय मनरेगा एवं आवास से सम्बंधित टीम आदि उपस्थिति थे।

Related posts

रांची संसदीय क्षेत्र के लिए अब तक कुल 20 अभ्यर्थियों ने खरीदा नाम-निर्देशन पत्र,2 ने किया नामांकन।

rktvnews

भोजपुर:अल हफ़ीज़ कॉलेज इंटर में नामांकन अंतिम दौर में।

rktvnews

बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय वुशू बालिका खेल कूद प्रतियोगिता 2023-2024 के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति की बैठक आयोजित

rktvnews

अपनी भारी-भरकम कद-काठी के लिए मशहूर हुए भारतीय राजनेता।

rktvnews

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर।

rktvnews

साफ होनी चाहिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर दिमागी गंदगी?

rktvnews

Leave a Comment