RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

समाज और भावी पीढी को संदेश एवं प्रेरणा देता भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच:आनंद मोहन

भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर स्थापित सांस्कृतिक विभूतियों पर माल्यार्पण करते पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 22 मई।रोहतास के बिक्रमगंज अंतर्गत शिवपुर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने और जगदीशपुर में बाबू कुंवर सिंह प्रतिमा को नमन और माल्यार्पण एवं बाबू साहेब के वंशजों से मुलाकात कर आशीर्वाद लेने के कार्यक्रमों के बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह व उनके पुराने सहयोगी विजेंद्र प्रसाद सिंह सहित फ्रेंड्स ऑफ आनंद समर्थकों ने आज पटेल बस पड़ाव,आरा स्तिथ भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर स्थापित भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर,भारत रत्न शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां एवं मृदंग वादक शत्रुंजय प्रसाद सिंह उर्फ ललन जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा की भोजपुर के आरा की मिट्टी पर बने इस तरह के मंच को मैं नमन करता हूं जहां सांस्कृतिक विभूतियों को सहेज कर रखा गया है जो समाज को एक संदेश देने के साथ साथ भावी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का भी काम कर रहा है।इस अवसर पर संस्थान द्वारा पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह एवं उनके पुराने विशेष सहयोगी विजेंद्र प्रसाद सिंह को संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।इस माल्यार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रभूषण पांडेय,मुकेश सिंह राणा,जदयू के नगर अध्यक्ष मनीष सिंह, छपरा से आए पृथ्वी राज सिंह,डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा,पत्रकार अमरेश सिंह,अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह,बलवंत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति, वर्ष 2024-25 की प्रथम उप समिति ने आश्वासनों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण मनाने को ले शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत:कन्या सुमंगला योजना से बागपत की 18,602 बेटियों को मिला जीवन संबल, 420.99 लाख की धनराशि हुई वितरित।

rktvnews

देवघर:जिले में लगने वाले स्मार्ट मीटर आपकी सुविधा, आपका अधिकार : उपायुक्त

rktvnews

बिहार: भोजपुर:”नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों के सेवन” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) के स्थापना दिवस के अवसर पर बल को शुभकामना दी।

rktvnews

Leave a Comment