RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन पथ निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

निरीक्षण के क्रम में अतिक्रमण, सड़क का चौड़ीकरण, पेड़ों की कटाई, बिजली के तारों की शिफ्टिंग, नली नालों की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया एवं अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

अधूरे निर्माण कार्य में जो भी समस्याएं आ रही हैं, उसे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए दूर करें: उपायुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)19 अगस्त।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन पथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अतिक्रमण, सड़क का चौड़ीकरण, पेड़ों की कटाई, बिजली के तारों की शिफ्टिंग, नली नालों की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि आमजनों को आवागमन में परेशानी न हो, निर्माण कार्य को तय समय पूरा किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा हो जाने से लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य को पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्य में जो भी समस्याएं आ रही हैं, उसे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए दूर करें। साथ ही बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्य को गति के साथ पूरा करें। निर्माण कार्य के दौरान पानी का छिड़काव नियमित रूप से करें ताकि आने-जाने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, थाना प्रभारी, पचम्बा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:नीट-यूजी परीक्षाफल की जांच को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

मोबाइल एक नशा है।

rktvnews

दरभंगा:आठ जिलों के जीविका कर्मियों के साथ की गयी समीक्षात्मक-सह-आगामी योजना को लेकर बैठक।

rktvnews

भोजपुर:नहीं रहे रामदास राही:राजेश्वर पासवान

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दुबई में अभूतपूर्व स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment