RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीरो एशिया कप 2025 के आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का किया अनावरण।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)17 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आज हीरो एशिया कप 2025 के आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का अनावरण किया। यह प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का 12वां संस्करण बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर खेल परिसर के अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग से ट्रॉफी गौरव यात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में हीरो एशिया कप- 2025 का आयोजन हम सभी के लिए गौरव की बात है। यह न केवल राज्य की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजन की क्षमता को प्रदर्शित करेगा बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बिहार की वैश्विक छवि को और सुदृढ़ करेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले देशों के खिलाड़ियों को मैं बधाई एवं शुभकामनायें देता हूं।
हीरो एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी। हीरो एशिया कप का विजेता हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा। दक्षिण कोरिया ने अब तक सर्वाधिक 5 खिताब जीते हैं, जबकि भारत और पाकिस्तान तीन-तीन बार चैंपियन रह चुके हैं।
ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया छठ घाटों का निरीक्षण।

rktvnews

14 सितंबर को बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वाधान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन!हिंदी सेवी होंगे सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 अगस्त 24

rktvnews

भोजपुर:विश्विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विनम्रता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मनाया गया मासिक धर्म स्वछता दिवस।

rktvnews

विद्यार्थी परिषद ने केक काटकर एस बी कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया और गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया।

rktvnews

रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर।

rktvnews

Leave a Comment