RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:अपना दल (एस) ने इंदौर कार्यालय पर धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

पिछड़ा, दलित, आदिवासी उत्थान के लिए सतत प्रयासरत रहने का लिया संकल्प।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)15 अगस्त।79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की ओर से इंदौर स्थित पार्टी कार्यालय पर युवा कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ अखिलेश पटेल व राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन महान विभूतियों को याद किया गया जिन्होंने भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहुति दी। साथ ही प्रदेश के गरीब, शोषित, वंचित वर्ग की सशक्त आवाज बनने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस हमें केवल आज़ादी का जश्न मनाने का ही नहीं, बल्कि देश और समाज के लिए अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा भी देता है। अपना दल (एस) युवाओं के जोश और समाज सेवा के संकल्प के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
इस दौरान संगठन के युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के गरीब, शोषित और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज बनने का दृढ़ संकल्प लिया और सामाजिक न्याय व समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, उनके अधिकारों की रक्षा और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर प्रयास करने की शपथ ली।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरब देशों के विदेश मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के दिवंगत महासचिव कॉ०विनोद मिश्र के निधन के 27वें स्मृति दिवस पर आरा में संकल्प दिवस आयोजित।

rktvnews

मोहर्रम को ले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की बैठक।

rktvnews

भोपाल: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर हिन्दीतर भाषी हिंदी सेवी के सम्मान समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बिहार का नेतृत्व करेंगी भोजपुर की जूडो खिलाड़ी सोनी कुमारी।

rktvnews

Leave a Comment