RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक में की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )14 अगस्त। आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी ने आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की बारी-बारी समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा क्रम में NFSA व JSFSS योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण, चना दाल वितरण, मुख्यमंत्री दाल भात योजना, चीनी और नमक का वितरण, पीवीटीजी, जन वितरण प्रणाली, ग्रीन राशन कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं के अद्यतन स्थिति का क्रमवार समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को स-समय लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने एनएफएसए के तहत खाद्य वितरण की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही JSFSS के तहत किए अनाज वितरण की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ई-केवाईसी में तेजी लाने और शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
इसके अलावा ईआरसीएमएस के तहत प्रखंडवार किये गए कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में यूआईडी सीडिंग कार्य को लेकर उन्होंने अविलंब कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्यमंत्री दाल भात योजना के तहत जिले में कार्य कर रहे विभिन्न दाल भात केंद्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों कि जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी पी.वी.टी.जी परिवार को प्रति माह समय पर अनाज का आहार उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक समेत संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कौन है दोषी?: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

रायपुर : बस्तर दशहरा : ‘कुटुंब जात्रा’ रस्म के साथ हुई देवी-देवताओं का ससम्मान विदाई।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने रात्रि भ्रमण कर असहायों और जरूरतमंदों के बीच वितरित किया कंबल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 अप्रैल 24

rktvnews

बिहार:राष्ट्रपति ने बिहार का चौथा कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया।

rktvnews

पटना:रामधारी प्रसाद ‘विशारद’ के उद्यम से हुई थी साहित्य सम्मेलन की स्थापना: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment