RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा “राजस्व महाअभियान 2025” :घर-घर पहुंचेगी जमाबंदी, हल्का स्तर पर लगेंगे शिविर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अगस्त।आज आगामी राजस्व महाअभियान (16 अगस्त से 20 सितंबर 2025) के सफल संचालन हेतु समाहरणालय सभागार, में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अभियान से जुड़े कार्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक में बताया गया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत राज्य के रैयतों के भूमि संबंधी अभिलेखों में सुधार, उत्तराधिकारी नामांतरण एवं बंटवारा नामांतरण के लिए डोर-टू-डोर पहल संचालित की जाएगी। इसके तहत संबंधित रैयतों को उनके घर पर जाकर ऑनलाइन जमाबंदी की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, जमाबंदी सुधार, छूटी हुई जमाबंदी के ऑनलाइन निष्पादन, उत्तराधिकारी नामांतरण एवं बंटवारा नामांतरण हेतु हल्का स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। छूटी हुई जमाबंदी में वे मामले शामिल होंगे, जिनमें बंदोबस्ती पर्चा या परवाना निर्गत हो चुका है, लेकिन अब तक जमाबंदी कायम नहीं की गई है। यह महाअभियान भूमि अभिलेखों के सुधार एवं अद्यतनीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो भूमि अधिकारों की पारदर्शिता और त्वरित निपटान सुनिश्चित करेगा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस अभियान की सफलता के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग अनिवार्य है। घर-घर जमाबंदी वितरण हेतु गठित दलों को सहयोग प्रदान करने के लिए संबंधित पंचायतों के मुखिया, सरपंच तथा विशेष रूप से वार्ड सदस्य/पंचों को जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही, जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वे अपने गांव एवं पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर में अवश्य पहुंचें और भूमि से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निपटारा कराएं।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, अपर सचिव (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग) महेंद्र पाल,अपर समाहर्ता,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व), सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उज्जैन:प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत प्रगतिरत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराएं: कलेक्टर

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा की दिलाई गई शपथ।

rktvnews

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,वरिष्ठ नागरिकों के हितार्थ ध्यान कराया आकृष्ट।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई,ग्वालियर विमानतल पर किया अभिनंदन।

rktvnews

भोजपुर:जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज़ है वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली : पर्यवेक्षक, रणजीत कुमार बाल्मीकि

rktvnews

Leave a Comment