RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन।

छात्रों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)14 अक्टूबर।जिला परिवहन कार्यालय, गढ़वा द्वारा जिले के स्थानीय गोविंद हाई स्कूल, गढ़वा में विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, बिनय रंजन तिवारी एवं विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।

इस दौरान छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सड़क पार करते समय आवश्यक सावधानी बरतने और यातायात नियमों का हमेशा पालन करने की अपील की गई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Related posts

भोपाल: इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में गरबा डांस प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर दिवाली मनाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्रेथा थाविसिन को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट में संगीतमय हुई शाम, सोनू निगम ने बिखेरा सुरों का जादू।

rktvnews

भोजपुर जिले में 26 से 28 मई तक लगेगा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु विशेष शिविर।

rktvnews

Leave a Comment