RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/रांची ( झारखंड)13 अगस्त।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद अखिलेश यादव मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़, नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रूपी सोरेन से आत्मीय भेंट की, अखिलेश यादव रूपी सोरेन से बात करते हुए भावुक हो गए। मौके परअखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन से कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरे झारखंड के लोग आपके साथ है, आपका संबल ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को शक्ति प्रदान करेगा। स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना जीवन का एक-एक पल आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित समुदायों के कल्याण में लगा दिया। “गुरुजी” के जीवन से हम सभी को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी भले ही आज हम सभी के बीच नहीं है लेकिन उनका संघर्ष, आदर्श एवं व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। “गुरुजी” एक प्रभावशाली जननेता के रूप में युग-युग तक याद किए जाएंगे, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी।

Related posts

एजुकेट गर्ल्स की संस्थापिका सफीना हुसैन को प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मानद डॉक्टरेट की उपाधि।

rktvnews

काशी तमिल संगमम द्वितीय चरण के तमिल शिक्षकों का समूह वाराणसी पहुंचा।

rktvnews

आगरा में खुलेगा अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र।

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका ने मनोविकास केंद्र का किया अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर: आरा में जनहित परिवार द्वारा तुलसी जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment