RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 30 बिहार बटालियन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा,देशभक्ति और एकता का दिया संदेश।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)12 अगस्त।आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया और फ्लैग मार्च किया गया। तिरंगा यात्रा 30 बिहार बटालियन से जेल रोड मोड़ होते हुये, सुमेश्वर स्थान, सुमेश्वर स्थान से सिपाही घाट, सिपाही घाट से सुमेश्वर स्थान और सुमेश्वर स्थान से 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी. तक किया गया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशवासियों को यह संदेश दिया गया कि हमारी स्वतंत्रता सभी देशवासियों के लिये गौरव की बात है। इस दौरान कमान अधिकारी ने बताया की हमें आजादी दिलाने के लिये हमारे देश के कई जवान शहीद हो गये, उन्होंने कहा की समाज सेवा और विपदा की घड़ी में भी मानवता की सेवा एन.सी.सी कैडेटों द्वारा किया जाता है। इस मौके पर भारी संख्या में तिरंगा यात्रा में एन.सी.सी कैडेटों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर 30 बिहार बटालियन के पी.आई सुबेदार महेश प्रसाद, नायब सुबेदार चन्द्रशेखर सिंह, नायब सुबेदार धीरज सिंह और सभी पी.आई स्टाफ मौजूद रहें।

Related posts

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आज प्रधानमंत्री देश वासियों को 2047 तक विकसित बनाने के लिये किया संवाद।

rktvnews

ग्वालियर:यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित मान्या चौहान को कलेक्टर ने उनके घर पहुँचकर दी शुभकामनाएँ।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री के मन की बात का देखा गया प्रसारण।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास आयोजित।

rktvnews

एस बी कालेज एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन।

rktvnews

माध्यमिक शिक्षक संघ औरंगाबाद के धरने में शामिल हुए एमएलसी जीवन कुमार।

rktvnews

Leave a Comment