RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह मैदान में राजनीतिक एवं सामाजिक चिंतन के लिए 14 सितंबर को क्षत्रिय महापंचायत

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अगस्त।क्षत्रिय महापंचायत आगामी 14 सितंबर को स्थानीय वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित होगा।आरा में जिसमें राजपूत समाज का राजनीतिक एवं सामाजिक चिंतन होगा।इसके लिए रविवार को क्षत्रिय महापंचायत के बैनर तले पार्क व्यू होटल के सभागार में एक बैठक हुआ जिसमें जिले के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं सामाजिक चिंतक लोग शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह ने किया जबकि संचालन यशवन्त नारायण ने किया। बैठक के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन झौआ के निर्मल सिंह ने किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज की वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति पर विचार विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में राजनीतिक और समाजिक परिस्थितियों पर गहन चिंतन की आवश्यकता है वक्ताओं ने आपसी विचार विमर्श से निर्णय लिया कि 14 सितंबर को कुंवर सिंह स्टेडियम में महापंचायत का आयोजन होगा। कार्यक्रम क़ो युवा तुर्क भाजपा नेता मांझील सिंह और हिन्दू जागरण मंच के विशाल सिंह ने सम्बोधित करते हुए क्षत्रिय युवाओ जो राजनितिक चेतना पर चिंता पर व्यक्त करते हुए क्षत्रिय क़ो संगठित करने की बात कही।इसके लिए कमिटी बनाकर गाँव गाँव मे प्रचार प्रसार किया जायेगा, वहीँ कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तर पर बैठक एवं चर्चा किया जाएगा। वक्ताओं में प्रशिद्ध सर्जन डॉ पी सिंह, डॉ कुमार जीतेन्द्र, डॉ अनिल सिंह, डॉ आशुतोष सिंह, अमरेंद्र राजेश, जीतेन्द्र सिंह पावर, मंटू सिंह मुखिया जी, राम कुमार सिंह, निर्मल सिंह सक्रवार, शिक्षाविद मनोज सिंह, दिनेश सिंह, आशनारायण सिंह, विजय सिंह, मुखिया देवेंद्र सिंह, शशि शेखर सिंह, सुशील टाइगर, अंशु सिंह सिकरीवाल, पूनम सिंह,मीतू राणा, सहित कई लोगो ने सभा क़ो सम्बोधित किया कहा कि 14 सितंबर को हजारो की संख्या में राजपूत समाज के युवा बुद्धिजीवी अभिभावक शामिल होकर आगे का निर्णय महापंचायत में करेंगे। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगो मे रविश सिंह, हिमांशु उज्जैन, मुखिया समरेश सिंह, पिंकू सिंह, शिवदास सिंह, महेंद्र सिंह, विकाश सिंह, संजीव सिंह, इंद्रजीत सिंह, विजय सिंह, पप्पू सिंह, धीरज सिंह, बबलू सिंह, अजित सिंह, विष्णु सिंह सहित कई लोग मौजूद थे l

Related posts

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में लगभग ₹33,500 करोड़ की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

66 वें नेशनल स्कूल गेम्स-जूडो में राजस्थान को मिले तीन पदक— श्रीगंगानगर के आकाश को सिल्वर और सौरभ को मिला ब्रॉन्ज।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन द्वारा SDH नगर ऊंटारी एवं CHC गढ़वा का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

19अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भारत–मोजाम्बिक–तंजानिया त्रिपक्षीय (आईएमटी ट्राइलैट 24) अभ्यास मोजाम्बिक के नाकाला में संपन्न हुआ।

rktvnews

शासन सचिव ने की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा- टीचर्स की लीडरशिप एवं स्पोकन इंग्लिश ट्रेनिंग शुरू

rktvnews

Leave a Comment