RK TV News
खबरें
Breaking News

पटनार: मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत 1 करोड़ 12 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खाते में 1247.34 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से किया हस्तांतरित।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)10 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत 1 करोड़ 12 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खाते में 1247.34 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से हस्तांतरित किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को जुलाई माह की 1100 रुपये की पेंशन राशि उनके खाते में अंतरित की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को आज 11 सौ रुपये की दर से जुलाई माह की पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। प्रत्येक माह की 10 तारीख को सभी लाभुकों के खाते में पेंशन की राशि भेजने का मैंने पहले ही निर्देश दिया है। समय पर पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में पहुँचने से उन्हें सहूलियत होगी। कोई भी योग्य सामाजिक पेंशनधारी छूटे नहीं इसका विशेष ख्याल रखें। जो भी सामाजिक पेंशनधारी छूटे हुये हैं उनको भी इसका शीघ्र लाभ दिलायें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जून माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को हर माह मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दी गयी है।

Related posts

मध्यप्रदेश:स्वच्छ उज्जैन से स्वस्थ उज्जैन की ओर शहर के बढ़ते कदम।

rktvnews

भोजपुर:भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग करना चाहिए : रंजीत कुमार

rktvnews

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मनाई गई जयंती।

rktvnews

गढ़वा:अंचल चिनियाँ के राजस्व उप निरीक्षक पर की गई दंडात्मक कार्रवाई।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने आई०जी०आई०एम०एस० स्थित प्रांगण में चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भवन के ब्लॉक (ए एवं डी) का किया उद्घाटन

rktvnews

चतरा:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के 5वें दिन 6 प्रखण्ड के पंचायत में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment