RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : एसडीओ ने अधिकारियों व मुखिया के साथ की बैठक।

शाहपुर मे अधिकारियों, मुखिया व प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एसडीओ संजीत कुमार, डीसीएलआर अमरेन्द्र कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ रश्मि सागर व अन्य

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)09 अगस्त।भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार ने शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे अधिकारियों, मुखिया व प्रतिनिधियों के साथ प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा हेतु सभी मुखिया एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सामुदायिक किचेन संचालन, पॉलीथीन शीट वितरण, पशुओं के लिए चारा की आपूर्ति, चापाकल एवं शौचालय की व्यवस्था, नाव संचालन आदि पर समीक्षा की गई। मुखिया तथा प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार रखे। मुखिया तथा उनके प्रतिनिधियों ने प्रखंड के सभी 20 पंचायतों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की। बैठक मे पंचायतवार बाढ से संबंधित फीडबैक प्राप्त करते हुए एसडीओ संजीत कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीओ संजीत कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमरेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह, अंचलाधिकारी रश्मि सागर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मुखिया बीरबल सिंह, मुखिया बलिराम यादव, मुखिया प्रतिनिधि अखिला सिंह सहित अन्य पदाधिकारी, मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

मोतीहारी:जन जागरूकता के साथ परिवार नियोजन का लक्ष्य करें हासिल : सिविल सर्जन

rktvnews

उत्तराखंड: कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान की जागरूकता के लिए गाया गीत।

rktvnews

भोजपुर:लोन न चुका पाने पर होटल विनायका को किया सील।

rktvnews

लखीसराय :प्रखंड सह अंचल कार्यालयों की साफ़ –सफाई की कमान जीविका दीदियों को,हलसी प्रखंड कार्यालय से हुआ शुभारंभ।

rktvnews

गिरिडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी।

rktvnews

भोपाल:छिंदवाड़ा प्रकरण में सभी दोषियों के विरुद्ध की जाएगी कठोर कार्रवाई :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment