RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:बाढ़ को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार की तैयारियां सराहनीय: NDMA

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने आपदा प्रबंधन विभाग तथा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)08 अगस्त।आज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की टीम ने विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह की उपस्थिति में आपदा प्रबंधन विभाग तथा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने विभाग के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, तकनीकी संसाधनों और आपदा पूर्व एवं आपदा पश्चात कार्ययोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही, आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं राहत कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया।
इस अवसर पर आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह समेत संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी तथा विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार एवं अविनाश कुमार मौजूद रहे।
बताया गया की किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें,हेल्पलाइन नंबर-0612-2294204/205, 1070

Related posts

झारखंड के रांची में भाई-बहन के लापता होने के मामले में एनसीपीसीआर ने स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को चिह्नित करने के लिए केवीआईसी ने हरियाणा के भिवानी के दुल्हेड़ी गांव में ‘मन की बात’ की 98वीं कड़ी ‘स्वच्छता के सिपाही’ के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

मीडिया प्रतिनिधियों के समग्र कल्याण की विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति।

rktvnews

पंचायत घर खेड़की का मंत्री ने किया निरीक्षण!प्राथमिक विद्यालय खेड़की में अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम हुआ आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने दिलायी सड़क सुरक्षा शपथ।

rktvnews

Leave a Comment