RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सेल्फी लेने के चक्कर में डूबा युवक।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 अगस्त। सेल्फी लेना एक युवक को महंगा पड़ गया। सेल्फी लेने के चक्कर मे उसकी जान चली गई। बहोरनपुर थाना क्षेत्र के चंदा केवटिया और उमरावगंज के बीच सेल्फी लेने के चक्कर मे एक युवक पानी में गिर गया। तेज धार तथा गहरे पानी मे चले जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक बिहिया प्रखंड के पिपरा जगदीश पंचायत के कलपट्टी गाँव निवासी अनूप यादव (24 वर्ष) बताया जाता है। वह कलपट्टी के रामाशंकर यादव का पुत्र बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही बहोरनपुर थाना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम के साथ पहुँच कर शव की खोजबीन में लग गये। शाहपुर सीओ रश्मि सागर ने बताया कि गहरे पानी मे चले जाने, तेज धार होने तथा अंधेरा होने के कारण शव को खोजा नहीं जा सका। स्थानीय लोगों तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा शव को खोजने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कल सुबह से ही शव को खोजने का काम शुरू किया जायेगा।

 

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 30 जनवरी 24

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

rktvnews

आरजेएस पीबीएच के स्वयं का स्वामी भाग दो में दीदेवार ने लोगों की शंकाओं का समाधान किया।

rktvnews

ग्वालियर:गरिमामय साहित्यिक समारोह में यश मालवीय का ‘सरोज सम्मान – 2024’ से अभिनंदन, कहा उन्होंने : ग्वालियर ने सरोज जी के रूप में अपनी विरासत को जीवित रखा है।

rktvnews

बिहार सरस मेला: 23 करोड़ के करीब पहुंचा महिला उद्यमियों का व्यवसाय।

rktvnews

सारण:छपरा सदर अस्पताल में कैंसर के मरीजों का किया जा रहा है बायोप्सी।

rktvnews

Leave a Comment