RK TV News
खबरें
Breaking News

गया: डीएम ने “MPLS ” कार्यक्रम के अंतर्गत वज्रपात जनजागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/गया (बिहार)05 अगस्त।आज गया जिला समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी, गया द्वारा वज्रपात जनजागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा संचालित “MPLS (Mitigation Project for Lightning Safety)” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चयनित पंचायतों में वज्रपात से सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाएगा।
MPLS कार्यक्रम का उद्देश्य वज्रपात से होने वाली जनहानि को रोकना एवं समुदाय में जागरूकता फैलाना है। इस कार्यक्रम को गृह मंत्री की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है। MPLS के लिए कुल ₹186.78 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है, जो देश के 10 राज्यों — आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल — के 50 चयनित जिलों में क्रियान्वित की जा रही है।
बिहार राज्य के लिए ₹19.3103 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। गया जिला इसमें शामिल है और जिले के 3 प्रखंडों के चयनित पंचायतों में यह कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। चयनित पंचायतों में बिहटा, खिजरसराय प्रखंड , बमुआर एवं गुरियावा, मोहनपुर प्रखंड, तथा चरोकरी, फतेहपुर प्रखंड शामिल हैं।
यह अभियान आमजनों एवं स्कूली विद्यार्थियों को वज्रपात के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी देगा, जिससे भविष्य में जनहानि को रोका जा सके।

Related posts

दुमका:JSLPS के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार की सौगात, दीदी कैफे उद्घाटन एवं टोटो वितरण।

rktvnews

अल नीनो की आशंका के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: सेवा नियमितीकरण को ले महिला कॉलेज आरा के कर्मियों ने प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

पूर्णिया:12.56 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बड़हरा और आरा विधानसभा क्षेत्रों के बी.एल.ओ की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर परिसदन के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment