RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री की रामदेवरा यात्रा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की पदयात्रा।

बाबा रामदेव पैनोरमा से बाबा रामदेव मंदिर तक मुख्यमंत्री चले पैदल।

पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )01 अगस्त।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को एक दिवसीय जैसलमेर यात्रा के दौरान रामदेवरा में बाबा रामदेव पैनोरमा से बाबा रामदेव मंदिर तक पैदल यात्रा की। श्री शर्मा ने इस पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से आत्मीयता से मुलाकात की। श्रद्धालु भी अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बेहद उत्साहित नजर आए।
पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं (जातरूओं) ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का फूल बरसाकर तथा माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव की ध्वजा (नेजा) थामे पैदल यात्रा की। इस भक्तिमय माहौल में लोक कलाकार रिक्खियां गाते हुए मुख्यमंत्री के साथ-साथ चले।

मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव एवं डालीबाई के समाधि स्थल के किए दर्शन

पदयात्रा समाप्त होने पर मुख्यमंत्री बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि स्थल के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद श्री शर्मा डालीबाई के समाधि स्थल भी पहुंचे तथा वहां भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थित जम्मा जागरण स्थल पर बाबा रामदेव की रिक्खियों का श्रवण भी किया।

मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव पैनोरमा का किया अवलोकन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव पैनोरमा का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने पैनोरमा में किए गए बाबा रामदेव के जीवन वृतांत के सुंदर चित्रण को सराहा। इसके बाद श्री शर्मा ने परिसर में बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, विधायक छोटू सिंह भाटी, महंत प्रताप पुरी, बाबू सिंह राठौड सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। वहीं, हैलीपेड पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Related posts

रामगढ़:चौकीदार बहाली के तहत द्वितीय शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम रामगढ़ जिला के आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ प्रकाशित।

rktvnews

सुशील मोदी के निधन पर तेजस्वी यादव ने किया शोक व्यक्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले के अंतर्गत सरकारी विभागों और संगठनों में नई भर्ती हुए लोगों को एक लाख से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण किया।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर 2 हीरोइन तस्कर को आरा के बस पड़ाव से किया गिरफ्तार।

rktvnews

अविस्मरणीय है गौहर जान की गायिकी

rktvnews

सरकार ने औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से मूल प्रमाण पत्र जारी करने के लिए डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment