RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:माले ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी को लिखा पत्र, ड्राफ्ट सूची की मांग की।

1 अगस्त से चलेगा ‘बूथ चलो अभियान’।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )30 जुलाई।माले राज्य सचिव कामरेड कुणाल ने आज बिहार के मुख्य चुनाव पदाधिकारी (सीईओ) को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि राज्य में चल रही मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत एसआईआर के बाद, 26 जुलाई 2025 के उपरांत ड्राफ्ट की गई मृत, स्थायी रूप से प्रवासित तथा लापता मतदाताओं की बूथवार सूची पूरे पते सहित पार्टी को तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
कामरेड कुणाल ने पत्र में कहा है कि इस संबंध में कुछ जिलों से प्रशासन द्वारा सूची भेजी जा रही है, लेकिन उनमें अनेक प्रकार की अस्पष्टताएं हैं। उसमें केवल संख्या है जिससे किसी तरह का स्पष्ट विश्लेषण या पुष्टि करना कठिन हो जाता है। ऐसे में हम राज्य स्तर पर एक समेकित सूची की मांग करते हैं, जिससे हम वस्तुस्थिति का सही मूल्यांकन कर सकें।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पार्टी ने 1 अगस्त 2025 से ‘बूथ चलो अभियान’ चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें पूरे बिहार और विशेष रूप से उन विधानसभा क्षेत्रों पर फोकस किया जाएगा, जहां पार्टी आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटी है।
कामरेड कुणाल ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी के सभी विधायक, नेता, कार्यकर्ता और समर्थक अपने-अपने क्षेत्रों के हर बूथ का दौरा करेंगे। हम देखना चाहते हैं कि मतदाता सूची में कितनी गड़बड़ियां हैं, कौन से नाम हटाए गए हैं, और किन क्षेत्रों में मतदाताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है।
उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि वह इस मामले में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए और पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों को समय पर आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराए।

Related posts

पटना:एसआरपी कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष का धूमधाम से मना जन्मदिन।

rktvnews

भोजपुर:मिलिट्री स्कूल में चयन पर विद्यार्थी का किया गया सम्मान।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण रेलवे, एनएचएआई, एनएच और ईसीएल चित्रा से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:कार्डियक अरेस्ट पर तत्काल CPR देकर जान बचाई जा सकती है: डा अमित जायसवाल

rktvnews

जलजमाओ से परेशान है दानापुर ऊर्जा नगरवासी!नही हो रहा निदान।

rktvnews

चतरा:राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर निकाला गया जागरूकता रैली!सभी पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चों ने लिया मतदाता प्रतिज्ञा।

rktvnews

Leave a Comment