RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं मोबाइल एडिक्शन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)30 जुलाई।जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू की अध्यक्षता में आज 30 जुलाई 2025 को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, चतरा में साइबर सुरक्षा एवं मोबाइल एडिक्शन विषय पर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला क्षेत्रीय प्रबंधक शंभू बड़ाईक द्वारा साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और मोबाइल की लत से बचने के उपाय बताए गए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू ने छात्राओं को साइबर अपराध, शोषण एवं ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सजग रहने की सलाह दी और आत्म-सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका (चतरा ग्रामीण) नीलम कुमारी, सखी वन स्टॉप सेंटर से नरेंद्र राणा, विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़:संगीत, कला व संस्कृति समाज तथा प्रदेश की जीवन रेखा होती है : रमेन डेका

rktvnews

भोजपुर:हैप्पीनेस का गुर सिख रहे हैं आरावासी

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जरूरी:डीडीसी भोजपुर

rktvnews

3 मार्च जन विश्वास रैली की तैयारी को लेकर महागठबंधन ने आरा में मशाल जुलूस निकाला।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल भक्तों की शीतल पेय एवं मिष्ठान से की गई सेवा।

rktvnews

दरभंगा: राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता का उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment