RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय राशि में की वृद्धि की घोषणा,आशा को 3000 एवं प्रति प्रसव ममता कार्यकर्ताओं को मिलेंगे 600 रुपए।

RKTV NEWS//पटना ( बिहार)30 जुलाई।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज घोषणा करते हुए आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि और ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव पर 600 रुपए प्रोत्साहन राशि की वृद्धि की है ।
नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उक्त घोषणा को साझा किया है ।
नीतीश कुमार ने कहा है की नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।
आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।

Related posts

दरभंगा:नाम निर्देशन वापसी के उपरांत डीएम ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक।

rktvnews

गिरिडीह: सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय : डॉ. आंबेडकर की जीवनी पर आधारित चित्रकला कार्यशाला के विजेता पुरस्कृत।

rktvnews

TEKCE ने नए रियल एस्टेट पार्टनर और सहयोगी कार्यक्रमों के साथ वैश्विक पहुंच बढ़ाई।

rktvnews

भोपाल:होली के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

Leave a Comment