RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी निषेध पखवाड़ा के तहत आरा रेलवे स्टेशन पर चला सघन जागरूकता अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई। सोमवार को जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर तथा रेलवे सुरक्षा बल आरा के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी निषेध पखवाड़ा के तहत आरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल एवं दिशा एक प्रयास ने संयुक्त रूप से सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान 15 से 30 जुलाई तक संचालित होगा। इस दौरान आरा रेलवे स्टेशन पर सघन जन जागरूकता अभियान चलाकर मानव तस्करी रोकने के लिए बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जानकारी देते हुए संस्था की सचिव डॉ कुमारी सुनीता सिंह ने बताया इसका उद्देश्य लोगों को मानव तस्करी के भयावह दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और समाज में सतर्कता बढ़ाना है साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया की इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए जन जागरूकता और समाज की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। इसके रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ साथ अच्छी शिक्षा, आर्थिक उन्नति और कानून को मजबूत बनाना पड़ेगा। इससे पीड़ितों को सामाजिक और मनोवैज्ञानिक आघात लगता है। हालांकि यह एक वैश्विक समस्या है फिर भी समाधान निकालना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा लोगों को बताया गया की इस प्रकार की गतिविधि आस पास होने पर तुरंत आरपीएफ को सूचना प्रदान करे जिससे की ससमय पीड़ित को सुरक्षा प्रदान की जा सके। इसको रोकने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 के बारे मे जानकारी दी गई। इस अभियान मे आरा आरपीएफ के साथ संस्था दिशा एक प्रयास से रजत कुमार, मोहम्मद बेलाल अहमद, ऋचा कुमारी, सोशल वर्कर संजीत कुमार सिंह, रंजू कुमारी और यात्रीगण भी शामिल हुए।

Related posts

देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

गया: डीएम की अध्यक्षता में पितृपक्ष मेला 2024 के अवसर पर किये जा रहे तैयारी संबंधित कोषांग वार अलग अलग समीक्षा की गईं।

rktvnews

घोषरामा पंचायत के लोगों से जिलाधिकारी ने किया जनसंवाद!लाभार्थियों ने जाहिर की खुशी।

rktvnews

पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने किया पकड़ी स्वस्थ केंद्र का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:जयप्रकाश नारायण की 122 वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सोन बालू मजदूर यूनियन एवं नाविक संघ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment