RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: तीसरी सोमवारी पर बुढ़वा महादेव में प्रातः काल से लगी रही भक्तों की भीड़ ,होते रहे जयघोष।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई।सावन का पवित्र माह बाबा भोलेनाथ के लिए सबसे उत्तम पवित्र और महत्वपूर्ण होता है। इस माह में तमाम शिव भक्त बाबा को रिझाने के लिए पहले से ही संकल्पित रहते हैं और उनको प्रसन्नचित्त करने के लिए भक्ति भाव से पूजा अर्चना और कावड़ यात्रा करते हैं।इसी क्रम में सोमवार को आरा महादेवा के बाबा जागेश्वर नाथ उर्फ बुढ़वा महादेव में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ रही। यह मंदिर शहर की स्थापना कल से ही अवस्थित है और यहां तक की इस प्राचीन मोहल्ले का नाम महादेव इसी महादेव बाबा भोलेनाथ के नाम पर रखा गया है। इससे जनपद के लिए सबसे प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है महादेव का बड़वा महादेव मंदिर वैसे तो यहां सालों भर पूजा अर्चना रुद्राभिषेक आदि अनेक धार्मिक अनुष्ठान प्रतिदिन होते जाते हैं लेकिन श्रावण मास में सबसे ज्यादा भीड़ इसी मंदिर में रहती है। ऐसा कहा जाता है कि बाबा भोलेनाथ और औघदानी है। इन्हें खुश करने के लिए बहुत मेहनत या बहुत चढ़ावा देने की जरूरत नहीं होती है बल्कि एक लोटा जल और बेलपत्र धतूरा के फूल आदि ही उनके लिए काफी है ।केवल जरूरत है उन्हें मन से याद करने की। मंदिर समिति के वर्तमान में अध्यक्ष राजेंद्र कुमार उपाध्यक्ष शंकर केसरी सचिव दिनेश कुमार जैन सदस्य के रूप में मंगरु मंटू प्रमोद मुन्ना जी सहित पुजारी के रूप में रमाकांत गिरी पूजा व्यवस्था देखते हैं। मंदिर का अपना इतिहास और अपनी मान्यता है जो प्राचीन परंपरा के अनुसार आज भी विद्यमान है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की जनसुनवाई।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मा शासी निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन की बैठक संपन्न

rktvnews

चतरा:मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, जिला इकाई के साथ की गई बैठक।

rktvnews

देवघर:तमिलनाडु के राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

भोजपुर : बाढ के मद्देनज़र अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: भ्रामक और निराधार है पीके के आरोप: भोजपुर जिला प्रशासन

rktvnews

Leave a Comment