RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 जुलाई।आज उप विकास आयुक्त,भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की गई। बैठक में जिले अंतर्गत संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, मौलाबाग एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, आरा की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।बैठक में मुख्यतः जीविका द्वारा संचालित मेस, विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं पोशाक आपूर्ति एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई।उप विकास आयुक्त ने निर्देशित किया कि छात्रों को समय पर पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध हो तथा परिसर की साफ-सफाई विभागीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के समग्र विकास के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, विद्यालय का समूचा वातावरण सीखने की प्रक्रिया में सहायक होता है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेस एवं स्वच्छता कार्य से संबंधित सभी जीविका दीदियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज की जाए तथा ड्रेस कोड का सख्ती से अनुपालन हो। साथ ही सभी दीदी को स्पष्ट रूप से कार्य आवंटित करने एवं उसकी निगरानी विद्यालय प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।
इस बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), दोनों विद्यालयों के छात्रावास प्रबंधक-सह-प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

विश्व पुस्तक मेला में डाॅ हरेराम पाठक एवं डॉ चंद्रेश्वर को सम्मान।

rktvnews

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह 44 वाॅं राष्ट्रीय थ्रो बॉल( पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2024 के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल।

rktvnews

पटना:देश की प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU, बिहार में 51,600 करोड़ रुपये का होगा निवेश।

rktvnews

रायपुर : झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, दो क्लिनिक सील।

rktvnews

गीतकार कुमार अजय सिंह के गीत हो रहे है प्रचलित।

rktvnews

डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा निलंबित, गिरफ्तार !अश्लील और अनुचित व्यवहार पर आयुक्त इंदौर ने की कठोर कार्रवाई

rktvnews

Leave a Comment