RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भागलपुर:कहलगांव में भाजपा की कार्यशाला आयोजित, बिहार को विकसित राज्य बनाने का लिया संकल्प।

कहलगांव /भागलपुर( डॉ एम रहमतुल्लाह)27 जुलाई।आम्रपाली भवन, एनटीपीसी परिसर में भारतीय जनता पार्टी कहलगांव विधानसभा-155 की कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार राज्य सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेज़ी से प्रगति कर रहा है। बिहार सरकार, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सलाह और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। श्री सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में बिहार देश का सबसे विकसित राज्य बन जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, जिला प्रभारी राजेश जैन, कहलगांव विधायक पवन यादव, विधानसभा प्रभारी रौशन, भाजपा जिला महामंत्री नीतीश कुमार, बांका जिला उपाध्यक्ष रिपुसुदन सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह,ओमप्रकाश मंडल, अशोक कुमार सिंह, राहुल सिंह, गुड्डू सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में भाग लिया।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति, तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Related posts

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है स्पष्ट निर्देश कोई व्यक्ति नहीं सोएगा भूखा:लेशी सिंह, मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

rktvnews

17 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय आरा द्वारा महिला दिवस सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रायपुर : उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार दिवाकर प्रसाद को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड न्यायाधीश संघ के “वार्षिक सम्मेलन “में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment