RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार आइडिया फेस्टिवल पर महिला कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई।बिहार सरकार के उद्योग विभाग, Startup Bihar and YourStory के नेतृत्व में इस प्रमुख कार्यक्रम के बारे में छात्रों को परिचित कराने के लिए यूनिट 1, एन.एस.एस., एम.एम. महिला कॉलेज के द्वारा शुक्रवार को को “बिहार आइडिया फेस्टिवल” पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। डॉ स्मृति चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी, यूनिट 1, एन.एस.एस ने कार्यक्रम की शुरुआत की और समाज के आर्थिक परिदृश्य को बदलने में उद्यमिता के महत्व के बारे में बात की। एम.एम. महिला कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और छात्रों को आइडिया फेस्टिवल में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। स्टार्टअप सेल के समन्वयक दिवेन्दु सिंह ने इस विषय पर छात्रों को संबोधित किया और इस बिहार आइडिया फेस्टिवल में आवेदन करने के महत्व और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बात की। छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रेरित हुए। छात्रों ने अपने विचार और प्रश्न रखे। संस्थान के शिक्षक डॉ सादिया हबीब, डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ बिभा, डॉ कंचन, मनोविज्ञान विभाग, डॉ रूपाली गुप्ता, रसायन विज्ञान विभाग, डॉ शिखा, अर्थशास्त्र विभाग, डॉ जुगल प्रसाद, अंग्रेजी विभाग, डॉ अवधेश कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग, डॉ अंजू कुमारी, हिंदी विभाग, डॉ पूनम कुमारी, डॉ सरोज देवी, इतिहास विभाग, डॉ अनामिका, समाजशास्त्र विभाग उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:मुख्य अतिथि झारखंड इकाई की अध्यक्ष संगीता सहाय की वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष स्टार्ट-अप की संख्या 2014 में केवल 1 से बढ़कर 2023 में 189 हो गई है।

rktvnews

मई, 2023 के महीने में ईएसआई योजना के अंतर्गत 20.23 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मां अंबे की पूजा -अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगल कामना की।

rktvnews

कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: तीरंदाज समर्थ कुमार ने 44 वे एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक किया हासिल।

rktvnews

Leave a Comment