RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:DMF अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई।जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा खनिज फाउंडेशन मद से चयनित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। जिन योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, उनके शीघ्र क्रियान्वयन एवं समयबद्ध पूर्णता हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। खनिज निधि से संचालित मुख्यतः जनकल्याणकारी योजनाओं में श्मशान घाटों पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण, स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए वेस्ट स्टेबलाइजेशन पॉन्ड (WSP) का निर्माण, जीविका मार्ट का निर्माण, मियावाकी पद्धति से चयनित स्थलों पर वृक्षारोपण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की चहारदीवारी का निर्माण, ओपेन जिम की स्थापना तथा महादलित टोला में लिंक/ब्रांच रोड का निर्माण कार्य शामिल हैं।
बैठक में उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर, सिविल सर्जन भोजपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला समन्वयक जीविका सहित संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता तथा खान निरीक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

व्यंग्य:देशभक्ति का नया नाप : 56 इंच से आगे, पेट, जेब और पोस्टर 🤪

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के जोधपुर में ‘श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय’ के भवन और विधार्थियों के लिए छात्रावास का शिलान्यास किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के द्वारका में 4150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

दुमका:संथाल परगना में इमर्शन साइट विकास हेतु दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला दुमका में शुरू।

rktvnews

इरेडा ने विरासत का उत्सव मनाया: वरिष्ठ दिग्गजों ने उज्जवल भविष्य के लिए अपने विचार साझा किये।

rktvnews

उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे के विकास को मंजूरी।

rktvnews

Leave a Comment