RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भारतीय मजदूर संघ का मनाया गया 70 वां स्थापना दिवस।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई। बुधवार को भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस जिला ईकाई भोजपुर के जिला समन्वयक अशोक कुमार मिश्र के गौतम नगर, न्यू पुलिस लाइन, आरा स्थित आवास पर मनाया गया।
ज्ञातव्य है कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है।भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र हित,उद्योग हित के साथ साथ मजबूती से मजदूर हित की बात करता है ।भारतीय मजदूर संघ की स्थापना श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के द्वारा 23 जुलाई 1955 को की गई थी ,जो निरंतर प्रगति करते हुए आज देश स्तर का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बन गया है।
भारतीय मजदूर संघ के जिला समन्वयक अशोक कुमार मिश्र एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, संघ मे लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले अयोध्या प्रसाद द्वारा भारतीय मजदूर संघ एवं श्रमिक हित मे इसके योगदान की विस्तृत चर्चा की गई। अन्य वक्ता जिन्होंने संघ के मजदूर हित में योगदान के संबंध मे बताया वे सुबास ठाकुर , सेवा प्रसाद, अनिल गुप्ता ,सुनिल जी, डा जीतेन्द्र शुक्ला,रणजीत पाण्डेय ,योगेन्द्र सिंह विशेष रुप से रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 09 दिसंबर 25

rktvnews

भोजपुर: नवरात्र में होने वाले रामलीला के आयोजन की तैयारियां जोरो पर,अध्यक्षा ने लिया जायजा।

rktvnews

भोपाल:निवेशकों के व्यापार-व्यवसाय की सफलता की गारंटी हमारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पिछले सप्ताह संसद में पारित अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) अधिनियम का उद्देश्य अनुसंधान से संबंधित पहलुओं के लिए समान धन और संसाधन प्रदान करना है: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने पुणे स्थित एनएफएआई का दौरा किया और एनएफएचएम की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

हत्या व लूट मामले में शामिल दो गिरफ्तार, एक देसी कट्टा के साथ लूट का सामान बरामद।

rktvnews

Leave a Comment