RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

तथाकथित प्रेमी के साथ अपहृता बरामद ।

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)16 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने अपहृत महिला और उसके तथाकथित प्रेमी दोनों को आरा स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में अपहृत महिला अनीता देवी (25वर्ष) के पति शाहपुर प्रखंड के लालू डेरा पंचायत के लालू डेरा गाँव निवासी अनिल यादव के बयान पर तीन नामजद के विरुद्ध 25 अप्रैल 2023 को कांड संख्या 174/23 दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर अनीता देवी और उसके तथाकथित प्रेमी ओम प्रकाश यादव उर्फ झबर यादव को आरा स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। ओम प्रकाश यादव उर्फ झबर यादव जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कंवरा मठिया के राम ईश्वर यादव का पुत्र बताया जाता है। अनीता देवी का व्यवहार न्यायालय आरा में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जायेगा। साथ ही नामजद अभियुक्त ओम प्रकाश यादव उर्फ झबर यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।

Related posts

रायपुर : शिक्षा मण्डल की हेल्पलाईन पर पूछा प्रश्न- तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा ?

rktvnews

झारखंड:वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए तेज करें प्रयास: के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

rktvnews

ग्रीष्म ऋतु 2024 में रिकॉर्ड संख्या में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कर रही है भारतीय रेल।

rktvnews

राजस्थान:प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मज़बूत कदम :दिया कुमारी

rktvnews

भोजपुर:क्रिकेट लीग मैच में तेधरा क्रिकेट क्लब को हराकर बिहिया क्रिकेट अकादमी बना विजयी।

rktvnews

नारनौल:समाधान शिवरों में 100-100 वर्ग गज के प्लाट के आवेदन ना दें नागरिक :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment