RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर :दूसरी सोमवारी को ले उपायुक्त ने रुटलाइन का निरीक्षण कर अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

होल्डिंग पॉइंट की सुविधाओं व रुटलाईन की व्यवस्था को रखें दुरुस्त।

स्वास्थ्य केंद्र, सूचना सह सहायता केंद्र, ओपी, पर्यटन केंद्र चौबीसों घंटे रहे एक्टिव।

रुटलाइन में साफ-सफाई के अलावा मेला क्षेत्र में कचड़ा उठाव व निष्पादन पर विशेष रूप से दें ध्यान।

कम्पोजिट कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी को विनम्रता व भाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करने का दिया निर्देश।

कतारबद्ध जलार्पण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का रखें ख्याल: नमन प्रियेश लकड़ा

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)21 जुलाई।राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दूसरी सोमवारी को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले रुटलाइन का निरीक्षण किया। इसके अलावे उपायुक्त ने नेहरू पार्क स्तिथ आईएमसीआर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर मेला को लेकर की गई तैयारियों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को मेला के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिया, ताकि श्रावणी मेला के दौरान चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव मोड में कार्यरत रहें।
इसके अलावे निरीक्षक के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने निरीक्षण कर रुटलाइन व मंदिर आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए गए विभिन्न कार्यों की जांच करते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को एक्टिव रहने के अलावा आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि रुटलाइन में कतारबद्ध श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या या असुविधा न हो। साथ ही उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त अधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी को निर्देशित करते हुए कहा कक विनम्रता व भाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करें, ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से श्रद्धालुओं एक सुखद अनुभूति लेकर प्रस्थान करें। आगे उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ बरमसिया से सरकार भवन से बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, बीएन झा पथ मोड़ शिवगंगा घाट, नेहरू पार्क, बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर किये गए विभिन्न इंतजामों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

Related posts

भोजपुर:स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व रामजी प्रसाद सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं संवाद सभा का आयोजन।

rktvnews

विश्व पुस्तक मेला में डॉ हरेराम पाठक एवं डॉ चंद्रेश्वर को सम्मान:चौधरी कन्हैया प्रसाद स्मृति संस्थान, आरा द्वारा किया गया सम्मान समारोह।

rktvnews

भोजपुर:राज्य जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में भोजपुर ने जीते कई स्वर्ण।

rktvnews

सिवान की पुतुल देवी को मिला राष्ट्रपति का नेवता,नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस स्वागत समारोह में अतिथि के रूप में होंगी शामिल।

rktvnews

चतरा:77वें गणतंत्र दिवस पर जिले में भव्य एवं गरिमामय आयोजन।

rktvnews

बैड कोलेस्ट्रॉल की अधिकता फर्टिलिटी पर डाल सकती है असर- डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment