RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुजरात में मूंगफली के खेतों में किसानों से मिले।

शिवराज सिंह चौहान ने खेतों में उतरकर मूंगफली की ‘निराई-गुड़ाई’ की।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ड्रोन सहित आधुनिक कृषि यंत्रों का निरीक्षण भी किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 19 जुलाई।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुजरात दौरे के दौरान किसानों से मुलाकात की। इस दौरान वह जूनागढ़ के मानेकवाड़ा गांव में मूंगफली के खेत में गए और किसानों से जानकारी लेते हुए उनसे संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने खेत में उतरकर मूंगफली की ‘निराई-गुड़ाई’ भी की।
किसानों से बातचीत करते हुए श्री शिवराज सिंह चौहान ने मूंगफली की उन्नत किस्मों, बीजों की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही खाद और उत्पादन तकनीकों पर गहराई से चर्चा की। किसानों ने उन्हें मूंगफली की खेती में आने वाली मौसमी चुनौतियों, बाजार मूल्य और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने विशेष रूप से गुजरात की प्रमुख और उन्नत मूंगफली वैरायटी ‘गिरनार-4’ की विशेषताओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। खेत में उपलब्ध ड्रोन और आधुनिक कृषि यंत्रों का भी उन्होंने निरीक्षण किया और उनके प्रभाव और उपयोगिता को लेकर किसानों से प्रतिक्रिया जानी।
शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, “देश की खाद्य सुरक्षा में हमारे अन्नदाताओं की भूमिका अमूल्य है। सरकार हर स्तर पर किसानों के साथ है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

Related posts

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर पहली महिला महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) बनीं।

rktvnews

एनएसओ, इंडिया द्वारा आईआईटी गांधीनगर में आयोजित ‘हैक द फ्यूचर’ हैकथॉन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप की बरामद।

rktvnews

डा शंकर दयाल सिंह और कवयित्री प्रो उषा रानी ‘दीन’ की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में दोनों हिन्दी-सेवियों को दी गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

पटना:19 जुलाई को होगी लोयला में इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment