RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 जुलाई।जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आज उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा।
जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, मईया समान योजना से जुड़ी समस्याएं, दिव्यागजन हेतु ट्राई-साइकिल की मांग, अबुआ आवास योजना, शिक्षा विभाग व विद्यालय संचालन से संबंधित मुद्दे, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं अन्य व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।
उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याएं सहजता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय प्रतिनिधियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि आमजन को राहत मिल सके।
इस दौरान जिला क्रीड़ा पदाधिकारी सह जन शिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी तुषार रॉय भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दर्ज मामलों के विधिवत संकलन व संबंधित विभागों तक भेजे जाने की प्रक्रिया का अनुश्रवण किया।
उपायुक्त कीर्तिश्री ने कहा कि जनता दरबार आमजन से सीधे संवाद का माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की वास्तविक समस्याओं को सुनना और उन्हें त्वरित समाधान प्रदान करना है। हमारा प्रयास है कि जिला प्रशासन हर नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुँचे और विश्वास का वातावरण बने। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 1 बजे तक आयोजित होने वाले जनता दरबार में सहभागी बनें और शासन-प्रशासन के साथ संवाद स्थापित कर समाधान की दिशा में आगे बढ़ें।

Related posts

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाराष्ट्र के नंदुरबार में किसान ज्ञान संवर्धन केन्द्र और महिला प्रौद्योगिकी पार्क का उद्धाटन किया।

rktvnews

बक्सर;जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में पर्यवेक्षण हेतु जन वितरण प्रणाली दुकानों का भ्रमण किया।

rktvnews

भोपाल: जिला कलेक्टर ने कहा अफवाहों पर ध्यान न दे, जिले में डीज़ल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है।

rktvnews

मोदी सरकार के खिलाफ है आक्रोश,हम जीत रहे चारो सीट : तेजस्वी यादव

rktvnews

जीएसटी अधिकारियों की जांच से  शाहपुर के दुकानदारों में हङकम्प।

rktvnews

इंदौर:सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम – जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज।

rktvnews

Leave a Comment