RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिले के विद्यालयों में गठित विधिक साक्षरता क्लब के छात्र-छात्राओं के बीच हिंदी भाषा के महत्व विषय पर लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )29 सितम्बर।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव के मार्गदर्शन में जिले के विद्यालयों में गठित विधिक साक्षरता क्लब के छात्र-छात्राओं के बीच हिंदी भाषा के महत्व विषय पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सचिव श्री देव ने जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालयों में विधिक साक्षरता क्लब का गठन कर वर्ग नवम एवं ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं को इसका सदस्य बनाया गया है। जिनके बीच बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराये गये विषयों पर विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएँ समय समय पर कराया जाता है।
इसी क्रम में शनिवार को ब्रजकिशोर धरणीधर राजकीय बालक उच्च विद्यालय में पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार, रामानंदन मिश्र राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में राधा कुमारी एवं परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बेनीपुर में विनोद कुमार मिश्र ने प्रतियोगिता का आयोजन कराया है। सहयोगी के रूप में पीएलवी त्रिपुरारी झा,अंकित कुमार एवं रिंकी कुमारी मौजूद थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 08 दिसंबर 24

rktvnews

भोपाल:गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले कुल महिला मतदाताओं की संख्या वोट डालने वाले कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या से अधिक।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय फल एवं सब्जी प्रदर्शनी-2025 का आयोजन।

rktvnews

ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज ने भारत में पहली बार लॉन्च की किफायती, ड्रग-फ्री हैंडहेल्ड सांस की डिवाइस पेपेअर’टीएम

rktvnews

भारतीय रेलवे द्वारा पुरी-गंगासागर दिव्य काशी यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का शुभारंभ 28 अप्रैल 2023 से।

rktvnews

Leave a Comment