RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता के हितों में लिए जा रहे फैसले विपक्ष पर करारा प्रहार:देवी दयाल राम

आरा जदयू महानगर जिला प्रवक्ता देवी दयाल राम

मुख्यमंत्री द्वारा मुफ्त बिजली की घोषणा पर जताया आभार।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)17 जुलाई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के लोगों के लिए मुफ्त बिजली की घोषणा पर आरा जदयू महानगर के जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता देवी दयाल राम ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आरा की जनता के तरफ से आभार को प्रकट किया है।
प्रवक्ता देवी दयाल राम ने कहा कि मुख्यमंत्री की आम जनमानस के हित में की गई यह घोषणा भविष्य में एक मिल के पत्थर के रूप में साबित होगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की बिहार के विकास और यहां की जनता के लिए उनकी सकारात्मक सोच लगातार विपक्षीय पार्टियों पर एक करारे हमले के समान है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार द्वारा आम जनमानस के साथ साथ सभी वर्ग की महिलाओं एवं दलित महादलित समुदायों के उत्थान हेतु निरंतर की जा रही घोषणाओं से फिर वो चाहे महिला आरक्षण की बात हो या सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में राशि की बढ़ोत्तरी किए जाने और सभी वर्ग के लोगों को घरेलू बिजली उपयोग में हर माह 125 यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने की घोषणा हो। इन सभी से बिहार की जनता के दिलों में उनकी बिहार के एक मुखिया के रूप में एक सशक्त राजनेता की छवि को स्थापित किया है।

Related posts

धर्मेन्द्रर प्रधान ने दूसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के शिक्षा मंत्रियों के सत्र का नेतृत्व किया।

rktvnews

अनुमंडल पुस्तकालय में अध्ययनरत तीन छात्र को सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मिली सफलता!सफल हुए तीनों छात्र को उपायुक्त अबु इमरान ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:गुणवत्ता के साथ बेहतर सड़क का निर्माण प्राथमिकता: मंत्री पथ निर्माण विभाग

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:निर्वाचन कार्य में प्रशिक्षण अत्यन्त महत्वपूर्ण, सभी मास्टर ट्रेनर अच्छे से प्राप्त करें प्रशिक्षण- उप विकास आयुक्त

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)–ताजपुर (समस्तीपुर) पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment