RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : करनामेपुर के नये थानाध्यक्ष के योगदान समारोह व निवर्तमान थानाध्यक्ष का विदाई समारोह आयोजित।

करनामेपुर थाना के नवनियुक्त थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार का सम्मान व निवर्तमान थानाध्यक्ष चंदन कुमार का विदाई समारोह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 जुलाई। भोजपुर जिला के करनामेपुर थाना के नये थानाध्यक्ष के रूप में कन्हैया कुमार ने योगदान किया। इस अवसर पर नवनियुक्त थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार के सम्मान तथा निवर्तमान थानाध्यक्ष चंदन कुमार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नवनियुक्त थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि सबका सहयोग होना चाहिए तभी थाना का संचालन सुचारू ढंग से होगा। भयमुक्त और अपराधमुक्त थाना क्षेत्र बनाने की विशेष रूप से पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण तथा लोगों का कल्याण करना मेरी प्राथमिकता होगी। निवर्तमान थानाध्यक्ष चंदन कुमार की लोगों ने प्रशंसा करते हुए उन्हें नेक एवं कुशल थानाध्यक्ष कहा। उनके कार्यकाल मे भयमुक्त वातावरण का माहौल कायम था। उपस्थित लोगों ने फूल, माला तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। निवर्तमान थानाध्यक्ष चंदन कुमार का स्थानांतरण करनामेपुर से गीधा हुआ है जबकि नवनियुक्त थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार का स्थानांतरण  गजराजगंज से करनामेपुर हुआ है। इस अवसर पर गजराजगंज थानाध्यक्ष हरि शर्मा, जदयू नेता दिनेश कुमार ओझा, देव दिनेश इंडेन गजराजगंज के निदेशक मंटू ओझा, करीसाथ के मुखिया प्रतिनिधि मियां सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर पांडे, पपलू सिंह, पातर पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:एमएलसी उपचुनाव में सोनू राय की जीत पर कांग्रेस ने दी बधाई।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्कृष्ट व्याख्यान पर आरा के शोधार्थी फ़ैज़ान अहमद ख़ान को मिला सम्मान।

rktvnews

दरभंगा : 04 एस.डी.सी. को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर 1लोयन व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन डॉ० ए०पी०जे० अब्दुलकलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रपति ने वृंदावन और मथुरा का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment