RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सरकार असंभव को संभव करने का कर रही प्रयास : राहुल तिवारी  

शाहपुर के राजद विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 जुलाई। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने शाहपुर निवासी मृतक सुशील यादव के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस घटना के लिए सरकार की गलत नीति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उत्पाद विभाग तथा आबकारी विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शराबबंदी के नाम पर आम लोगों को तंग और तबाह किया जा रहा है। शाहपुर में हुई घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। उत्पाद विभाग की टीम ने शाहपुर के वार्ड संख्या 3 में जिस घर में छापा मारा वहाँ कुछ भी नहीं मिला। उत्पाद विभाग की टीम द्वारा आए दिन इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों मे काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार असंभव को संभव बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मैने भोजपुर एसपी से इस संबंध में बात कर दोषी सिपाही को दंडित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि भोजपुर एसपी ने संबंधित पुलिस की गलती को स्वीकारा है।

Related posts

Facebook और व्हाट्सअप पर वीडियो कॉलिंग कर किया जा रहा ब्लैकमेल।

rktvnews

एण्डटीवी प्रस्तुत करता है ‘भीमा’।

rktvnews

सारण के पांच सीएचसी बनेंगे मॉडल स्वास्थ्य केंद्र, गांवों तक पहुंचेगी अत्याधुनिक इलाज सुविधा।

rktvnews

बक्सर:बच्चों को कृमि से मुक्ति ही करेगा उनका एनीमिया से बचाव :जिला पदाधिकारी

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान” शिक्षक के बगैर चरित्र निर्माण और संस्कार की कल्पना करना भी बेमानी है: डॉ जितेंद्र शुक्ला

rktvnews

इंदौर:अवैध गैस रिफिल और व्यावसायिक सिलेंडर के अवैध भंडारण पर खाद्य विभाग की छापामार बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment