RK TV News
खबरें
Breaking News

गया: डीएम ने किया श्रावणी मेले का उद्घाटन।

RKTV NEWS/गया(बिहार)11 जुलाई ।गया ज़िले के गुरुआ प्रखंड के प्रसिद्ध धर्मस्थल बाबा बैजू धाम में आज श्रावणी मेले का उद्घाटन ज़िला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने फीता काटकर किया। इस दौरान समिति के सदस्यों के साथ प्रखंड प्रमुख सहित अन्य लोगो ने ज़िला पदाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया। श्रावणी मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ज़िला पदाधिकारी गया ने कहा कि बाबा बैजू धाम काफी रमणीक स्थल है। इसका गौरवशाली इतिहास झारखंड के देवघर के तर्ज पर है। माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा भी इस स्थल का निरीक्षण भी पूर्व में किया गया है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग के माध्यम से काफी विकास के कार्य करवाया गया है। पहले की तुलना में यह अब काफी विकास हुई हैं। इस स्थल का और भी सर्वागीण विकास की जरुरत है। यह स्थल संस्कृतिक एव विरासत का प्रतीक है। इस क्षेत्र के और समुचित विकास के लिये मांग पत्र प्राप्त हुई है, इसे अच्छी तरह मांगो को पूरा करने के लिये संबंधित विभागों से समन्वय करवाकर विकास करवाया जाएगा। गुरुआ-दरियापुर सड़क की चौड़ीकरण के साथ हमारी भरपूर कोशिश होगी कि बाबा बैजू धाम का विकास पर्यटन स्थल के रुप में होगा। कार्यक्रम के समापन के बाद ज़िला पदाधिकारी ने बाबा बैजू धाम के प्रांगण में पौधारोपण भी किया। डीएम ने मंदिर के सम्पूर्ण जमीन को घूम घूम देखा है।
उद्घाटन समारोह के अध्यक्षता एवं संचालन मंदिर प्रबंधन समिति ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related posts

राजस्थान:चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, स्कूल यातायात से पुराने वाहनों (वैन-ऑटो) को हटाने के निर्देश, ग्रीष्मावकाश के बाद चलेगा जांच अभियान।

rktvnews

एनसीसी भाग्य को सौभाग्य में बदलने का मार्ग प्रशस्त करती है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:एक दिवसीय रोजगार मेला में युवाओं को मिला रोजगार।

rktvnews

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में उत्साह के साथ भारी संख्या में शिविर तक पहुँच रहे है आमजन।

rktvnews

Leave a Comment