RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव की अंत्येष्टि में हुए शामिल।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)09जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को जोधपुर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता स्व. दाऊलाल वैष्णव की अंत्येष्टि में शामिल हुए और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री ने जोधपुर में मोक्षधाम पहुंच कर स्व. दाऊलाल वैष्णव की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने और इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
स्व. दाऊलाल वैष्णव की अंतिम यात्रा में पाली सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक अतुल भंसाली, भैराराम सियोल सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन और बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए।

Related posts

NCGG ने मालदीव और बांग्लादेश के सिविल सेवकों के लिए 3 क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किए

rktvnews

भोजपुर:जापानी फार्म स्तिथ विद्युत विभाग में विश्वकर्मा पूजनोत्सव का आयोजन।

rktvnews

गढवा: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 10 मई को अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करेंगे।

rktvnews

बागपत कलेक्ट्रेट लोक मंच पर धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस।

rktvnews

जल संरक्षण पर भोजपुर जिले के आरा में महिला महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment