RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने “Disaster Risk Public Awareness Program” के अंतर्गत प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जुलाई।जिला प्रशासन,भोजपुर एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में “Disaster Risk Public Awareness Program” के अंतर्गत शाहपुर एवं बड़हरा प्रखंड में पूर्व-आपदा जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी तनय सुलतानिया द्वारा समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “आपदा के समय घबराने से बेहतर है पहले से तैयारी करना। यह अभियान ग्रामीणों को जागरूक बनाकर उन्हें आपदा प्रबंधन की मूलभूत जानकारी देगा और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करेगा।SDRF की विशेषज्ञ टीमों द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से ज़मीनी स्तर पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।” उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पहल से जुड़ें और जागरूकता की इस श्रृंखला को मज़बूत बनाएं। इस अभियान के तहत विशेष रूप से प्रशिक्षित SDRF की चार टीमें – टीम क, ख, ग, और घ – गठित की गई हैं, जो गांव-गांव जाकर आपदा से बचाव, त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार और सुरक्षित स्थानों की जानकारी दे रही हैं। अभियान को प्रभावशाली बनाने के लिए प्रचार वाहन, साउंड सिस्टम, माइक्रोफोन और लाइव डेमो किट्स का उपयोग किया जा रहा है। अभियान की निगरानी जिला आपदा प्रबंधन शाखा भोजपुर के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा की जा रही है।
जिला प्रशासन भोजपुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने परिवार एवं समाज को आपदा के प्रति सजग बनाएं।

Related posts

मैं हूं सर्वरूपा…!

rktvnews

मध्यप्रदेश:कलेक्टर ने जनसुनवाई में आवेदनों के निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

rktvnews

राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

एसबी कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से फेयरवेल आयोजित!कालेज लाईफ की खट्टी-मीठी यादें अमिट,कैरियर बनाना महत्वपूर्ण:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

rktvnews

नागर विमानन महानिदेशालय ने कलबुरगी हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग सुविधा की मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज मे अन्नपूर्णा सामुदायिक रसोई के अंतर्गत जरूरत मंदों को कराया गया भोजन।

rktvnews

Leave a Comment